IPL 6 News – एक नजर में जानिए आईपीएल 2013 के दिलचस्प आंकड़े
इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) का छठा सत्र पूरे शबाब पर है। इस सत्र में अबतक खेले गए आठ मुकाबलों में बल्लेबाजों के साथ-साथ गेंदबाजों का भी जलवा देखने को मिला है। जहां एक तरफ छक्कों की बारिश हो रही है, वहीं, दूसरी तरफ गेंदबाज विकेट भी ले रहे हैं।
एक नजर डालते हैं आईपीएल के छठे सत्र के अबतक के दिलचस्प आंकड़ों पर :
1. कुल रन : आठ मुकाबलों में अबतक कुल 2137 रन बने हैं।
2. छक्का : टूर्नामेंट में अबतक 46 छक्के लगे हैं। मुंबई इंडियंस के दिनेश कार्तिक, किरोन पोलार्ड और बेंगलूर के क्रिस गेल ने 5-5 छक्के लगाए हैं।
3. सबसे लंबा छक्का : इस टूर्नामेंट में 99 मीटर का सबसे लंबा छक्का लगा है।
4. अर्धशतक : अबतक कोई शतक तो नहीं लग सका है, लकिन कुल 8 अर्धशतक लगे हैं। अर्धशतक लगाने वाले बल्लेबाजी हैं : मुंबई इंडियंस के दिनेश कार्तिक, किरोन पोलार्ड, रॉयल चैलेंजर्स बेंगलूर के क्रिस गेल, कोलकाता नाइट राइडर्स के इयोन मॉर्गन, चेन्नई सुपरकिंग्स के महेंद्र सिंह धौनी, राजस्थान रॉयल्स के राहुल द्रविड़, दिल्ली डेयरडेविल्स के डेविड वार्नर और महेला जयवर्धने।
5. सर्वाधिक व्यक्तिगत स्कोर : बेंगलूर के क्रिस गेल के नाबाद 92 रन टूर्नामेंट में अबतक सर्वाधिक व्यक्तिगत स्कोर है।
6. बाउंड्री से रन : 2137 रन में से 1040 रन बाउंड्री से बने हैं।
7. विकेट : आठ मुकाबलों में कुल 110 विकेट गिरे हैं।
8. डॉट बॉल्स : 752 गेंदों पर कोई रन नहीं बने।
9. फास्टेस्ट बॉल : इस टूर्नामेंट में अबतक 150.19 किमी. प्रति घंटा की रफ्तार से सबसे तेज गेंद फेंकी गई है। यह कारनामा राजस्थान रॉयल्स के शॉन टैट ने किया है।
10. सर्वाधिक मेडन ओवर : इस टूर्नामेंट में दिल्ली डेयरडेविल्स के इरफान पठान ने 2 ओवर मेडन फेंके हैं, जो कि अबतक सर्वाधिक है। For more IPL6 News visit: http://www.jagran.com/cricket/ipl2013-hindi.html
Tags: ipl photos, ipl6 matches, Ipl6 news, ipl6 records